लिस्टिंग पर तगड़ा झटका: पहले ही दिन निवेशकों को 22% का नुकसान, 68 पर आ गया शेयर

Sharing Is Caring

Saroja Pharma Listing Date: सरोजा फार्मा का शेयर प्राइस बुधवार को एनएसई एसएमई पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ। NSE SME पर सरोजा फार्मा के शेयर ₹65 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए।

Saroja Pharma Listing Date: सरोजा फार्मा का शेयर प्राइस बुधवार को NSE SME पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ। NSE SME पर सरोजा फार्मा के शेयर ₹65 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो ₹84 के प्राइस बैंड से 22.6% कम रहा। हालांकि, इंट्रा डे में सरोजा फार्मा के शेयर की कीमत बढ़ी और 5% के ऊपरी सर्किट पर ₹68.25 जाकर बंद हुई। यानी अभी भी यह ₹84 के आईपीओ प्राइस से 18.75% कम है।

सरोजा फार्मा इंडस्ट्रीज सब्सक्रिप्शन स्टेटस आपको बता दें कि सरोजा फार्मा इंडस्ट्रीज आईपीओ को चौथे दिन 8.88 गुना सब्सक्राइब किया गया था। चित्तौड़गढ़. कॉम के आंकड़ों के अनुसार, इस इश्यू को रिटेल निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। सरोजा फार्मा इंडस्ट्रीज IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस पहले दिन 79% रहा। वहीं, दूसरे दिन इस इश्यू को 2.12 गुना सब्सक्राइब किया गया। तीसरे दिन इश्यू को 4.39 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

IPO की डिटेल सरोजा फार्मा IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू बेस्ड है। इसमें बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव (OFS) कंपोनेंट्स नहीं है। कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना, लोन चुकाना और आईपीओ के खर्च को पूरा करना है। स्पेशलिटी केमिकल्स और एपीआई सरोजा फार्मा इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की ट्रेडिंग, निर्यात और सप्लाई एक्टिविटीज का फोकस हैं।

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *