6 महीने में पैसा डबल, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा शेयर, अब डिविडेंड देगी कंपनी

Sharing Is Caring

RVNL के शेयर धारकों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी आने वाले समय में डिविडेंड बांटने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 सितंबर 2023 को घोषित किया गया है। बता दें, 27 सितंबर को कंपनी की एजीएम होगी।

Railway Stock: पिछले एक साल में जिन रेलवे स्टॉक्स के शेयर बाजार में बोलबाला रहा है उसमें रेलवे विकास निगम (Rail Vikas Nigam Share) एक है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में महज 6 महीने के दौरान 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है। शेयर बाजारों को दी जानकारी के अनुसार रेलवे विकास निगम ने बताया है कि उन्होंने महाराष्ट्र मेट्रो के 6 स्टेशनों के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

क्या है मामला?

30 अगस्त को कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उन्होंने महाराष्ट्र के मेट्रो प्रोजेक्ट के हिस्से के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस प्रोजेक्ट की विजेता कंपनी को पीली नदी से लेखा नगर के बीच 6 इलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाने हैं। इस प्रोजेक्ट की कम कीमत 256 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें, सबसे कम बोली का मतलब है कि कंपनी अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे कम खर्च पर ये प्रोजेक्ट पूरा कर देगी

डिविडेंड बांटने की तैयारी? (RVNL Dividend Record date)

रेल विकास निगम के शेयर धारकों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी आने वाले समय में डिविडेंड बांटने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 सितंबर 2023 को घोषित किया गया है। बता दें, 27 सितंबर को कंपनी की एजीएम होगी। इसी में पता चलेगा कि कंपनी अपने निवेशकों को कितने रुपये का डिविडेंड दे रही है।

आज फिर शेयरों में दिखी तेजी (Rail Vikas Nigam Share Price News)रेल विकास निगम के शेयर का भाव गुरुवार को बीएसई में 2.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 132.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल के दौरान करीब 300 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, बीएसई में रेल विकास निगम का 52 वीक हाई 146.65 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, 52 वीक लो 32.60 रुपये है।

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *