शाहिद कपूर ने खरीदी ये लग्जरी कार; कीमत 3.5 करोड़ से ऊपर

Sharing Is Caring

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने नई मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है। मर्सिडीज मेबैक इंडिया ने अपने Official इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है।

फोटो में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर नई मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं।

मर्सिडीज मेबैक इंडिया ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नई मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 के फीचर्स शेयर किए हैं।

पोस्ट में लिखा है- ‘मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 को शाहिद कपूर के कलेक्शन में जोड़ा गया है। शाहिद कपूर ने इससे पहले 2022 मर्सिडीज मेबैक एस 580 खरीदी थी जिसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपये थी

कीमत

शाहिद ने नई मर्सिडीज कार खरीदी है। मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 की कीमत 3.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

यानी ऑन रोड कीमत करीब 4 करोड़ रुपये होगी. मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो वी8 इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम द्वारा संचालित है। यह सेटअप 550 bhp और 730 Nm का आउटपुट देता है।

विशेषताएँ

इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। कार के फ्रंट में चमकदार वर्टिकल स्लैट्स, मेबैक प्रतीक, डुअल-टोन पेंट थीम के साथ आकर्षक रेडिएटर ग्रिल और 22 इंच के अलॉय व्हील (मानक) मिलते हैं।

इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शन कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील, मेबैक प्रतीक के साथ फुट पैडल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एम्बिएंट लाइट और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स हैं।

इन सेलिब्रिटीज के पास भी है ये कार

इसमें पीछे वाले यात्री के लिए रिमूवेबल MBUX टच टैबलेट है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। हम आपको बता दें कि कई मशहूर हस्तियों के पास मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 सीरीज है, जिनमें रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, कृति सेनन और नीतू कपूर शामिल हैं।

Sharing Is Caring
Roshan Porwal
Roshan Porwal

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 157

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *