Vodafone Idea : ₹45 हजार करोड़ जुटाने की योजना के बाद भी 12% टूटा शेयर, ये है सबसे बड़ी वजह

Sharing Is Caring

Voda – Idea Share : फंड जुटाने की योजना पर बोर्ड बैठक में मुहर लगने के बाद भी Vodafone Idea के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार यह स्टॉक 12% तक फिसलकर कामकाज करते नजर आया.

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने इस स्टॉक पर ‘Reduce’ की रेटिंग के साथ ही टारगेट प्राइस ₹6.5 प्रति शेयर पर तय किया है. बुधवार को यह स्टॉक ₹14 प्रति शेयर के भाव पर कामकाज करते नजर आया

फंड जुटाने की योजना के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा कि ₹20,000 करोड़ इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए जुटाएगी. बाकी रकम डेट और प्रोमोटर्स के जरिए जुटाए जाएंगे. CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ₹20,000 करोड़ में से कुछ हिस्सा कंपनी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के जरिए जुटाएगी. FPO के जरिए लिस्टेड कंपनियां अतिरिक्त शेयर जारी कर पैसा जुटाती हैं. इससे उनका इक्विटी बेस बड़ा होता है.

कंपनी ने जानकारी दी है कि 2 अप्रैल को शेयरहोल्डर्स के साथ बैठक होनी है, जिसमें फंड जुटाने की योजना पर मंजूरी ली जाएगी. आने वाली तिमाही में कंपनी की फंड जुटाने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है. ऑपरेटिंग आंकड़ों में कुछ सुधार के बाद कंपनी फंड जुटाने की योजना पर काम कर रही है.

कंपनी अपने 4G सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने में सफल रही है. पिछली 10 तिमाहियों के दौरान ARPU में लगातार सुधार देखने को मिला है. कारोबारी साल 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का घाटा ₹6985.9 करोड़ रहा. साल-दर-साल आधार पर इसमें 12.56% की गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान कंपनी की आय सालाना आधार पर करीब आधा फीसदी बढ़कर ₹10,673.1 करोड़ रही.

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *