किसान रथ मोबाइल एप किसानो के लिए वरदान या श्राप, किसान रथ एप क्या है?

Sharing Is Caring

अगर आप भी किसान रथ एप के विषय मे जानना चाहते है. तो इस लेख को अवश्य पढे़. क्योकि इस लेख मे हमने किसान रथ एप क्या है? इसकी क्या जरूरत है? किसके द्वारा इसे लांच किया गया है? से सम्बन्धित जानकारी को शेयर किया है.

किसान रथ मोबाइल एप

कोरोना जैसी महामारी के समय देश में लॉक डाउन जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी. जिससे किसानों को बहुत हानि हुई थी. किसानों के हित के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने इस एप को लांच किया था.

इस एप की मदद से किसान अपनी फसलों को उचित दामों पर बैच व खरीद सकते है. यह एप किसानों के लिए काफी मददगार है. इसके जरिये किसान भाई घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपनी फसलों का लेन-देन कर सकते है.

किसान रथ एप कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप भी इस एप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर मे जाकर सबसे पहले किसान रथ एप को टाइप करना है. फिर आपके सामने इस एप का आइकन आ जाएगा. अब आप इस एप को डाउनलोड कर सकते है.

किसान रथ एप पर पंजीकरण?

  • इस एप पर पंजीकरण करने हेतु आपको सबसे पहले इसे ओपन करना है.
  • अब आप को अपना मोबाइल नबंर और पूछी गयी सभी जानकारी को सही-सही भरना है.
  • इस तरह आप इस एप पर अपना आसानीपूर्वक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.

किसान रथ एप के लाभ क्या है?

  • इस एप के जरिये देश के सभी किसान लाभ उठा सकते है.
  • यह एप व्यापारी वर्ग को भी लाभान्वित करती है.
  • इस एप के जरिये फसलों के लेन-देन मे सुविधा प्राप्त होती है.
  • इस एप के जरिये किसान व व्यापारियों को परिवहन से जुडे़ वाहनों की भी सुविधा उपलब्ध करवायी जाती है.
  • इस एप के जरिये आप अपने वाहन को ट्रांसपोटर्स के किसी भी सामान की ढुलाई के लिए रजिस्टर्ड करवा सकते है.
  • किसानो के जरिये ढुलाई के माल की मात्रा व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी दिखाई देगी.
  • यह एप फसलों को लाने व ले जाने वाले सभी वाहनों की एक सूची उपलब्ध करवायेगी.
  • इस एप पर किसान कस्टम हायरिंग सेंटर के जरिये से खेती के लिए जरूरी साधन भी मंगा सकता है.
  • इस एप पर 20 हजार से भी अधिक ट्रैक्टर रजिस्टर्ड है. इस सुविधा से देश के ट्रांसपोर्टरों को भी रोजगार मिलेगा.

निष्कर्ष

इस लेख मे हमने किसान रथ मोबाइल एप: डाउनलोड Kisan Rath Mobile App, ऑनलाइन पंजीकरण से सम्बन्धित सभी जानकारी को सरल शब्दों में बताया है. अगर आप का इस लेख से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न है. तो कमेंट द्वारा हमे जरूर बताएं.

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 601

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *