Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 21350 के आसपास,IT, FMCG शेयरों में बिकवाली

Sharing Is Caring

आज फिर से Market Down होता नजर आया nifty 21400 पे पहुंचा और sensex 360 Point गिरा। HDFC bank के नतीजे ने बैंक nifty को भी काफी डाउन किया है।

आज मिडकप, IT share मे काफी बिकवारी देखने को मिली। साथ मे mahindra के नतीजे के बाद 4% प्राइस गिरा। इस बीच मे भी IRFC मे उछाल देखने को मिला।

Closing Bell : घरेलू शेयर बाजार में जनवरी सीरीज की एक्सपायरी कमजोरी के साथ हुई. गुरुवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो IT, फार्मा, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला. बैंकिंग, मेटल और इंफ्रा इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुआ. एनर्जी, PSE और रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए.

किन शेयरों में दिखा एक्शन

तीसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजों के बाद Tech Mahindra में मुनाफावसूली देखने को मिली. इन्वेस्टर कॉल से पहले Cipla करीब 3% की गिरावट के साथ बंद हुआ. तीसरी तिमाही में दमदार नतीजों के बाद Bajaj Auto 5% की बढ़त के साथ बंद हुआ. ACC में भी मजबूत नतीजों के बाद 5% की तेजी दिखी. इन स्टॉक्स में 12% तक की तेजी दिखी. Ambuja Cements में भी तेजी रही.

अनुमान से कमजोर नतीजों का असर IGL और HPCL में कमजोरी के रूप में देखने को मिला. ग्रोथ की चिंता के बीच Balkrishna Industries 7% की गिरावट के साथ बंद हुआ. दिसंबर तिमाही में कमजोर नतीजों के बाद Laurus Labs भी करीब 5% नीचे बंद हुआ. हालांकि, दिन के निचले स्तर से इसमें कुछ सुधार देखने को मिला. TVS Motor 3% गिरकर बंद हुआ.

Stock Market Highlights: शेयर बाजार गिरकर बंद

  • जनवरी वायदा एक्सपायरी के दिन बाजार में गिरावट
  • निफ्टी 101 अंक गिरकर 21,352 पर बंद
  • सेंसेक्स 359 अंक गिरकर 70,700 पर बंद
  • निफ्टी बैंक 216 अंक गिरकर 44,866 पर बंद

Stock Market LIVE: निफ्टी शेयरों का हाल:

Nifty Losers 

TECH Mahindra  -6.3%
CIPLA          -3.1%
Bharti Airtel :-2.6%
LTMindtree:- -2.2%

Nifty Gainers 

Bajaj Auto:- +5.3%
ADANIN PORTS : +2.4%
NTPC:- +2%
COAL India:- +1.7%

Sharing Is Caring
Anjali Bhojwani
Anjali Bhojwani
Articles: 385

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *