Nifty Tata 25 Cap Index Hindi – निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स की सम्पूर्ण जानकारी- कैसे खरीदना है? कब ख़रीदा जा सकता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस ब्लॉग पोस्ट में हमलोग “Nifty Tata 25 Cap Index Hindi” को विस्तार से समझेंगे। भारतीय शेयर बाजार में 08 अप्रैल 2024 से बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज चार नये इंडेक्स को 08 अप्रैल 2024 से लौंच करने जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज चार अलग सेगमेंट के इंडेक्स को लौंच कर रही है जो की इस प्रकार है।

Introduction : Nifty Tata Group 25% Cap Index

स्टॉक मार्केट में बाजार के प्रदर्शन को समझने के लिए इंडेक्स एक अहम् जरिया होता है। इसके आधार पर निवेश के लिए निर्णय लिया जाता है।

निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स निफ़्टी इंडेक्स के अंदर टाटा ग्रुप के कंपनियों का एक साथ प्रदर्शित करेगा। निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स में टाटा समूह की 10 प्रमुख कंपनियां शामिल है। इसमें टाटा स्टील , टाटा पावर , टाटा मोटर्स , टीसीएस , टाइटन एवं इंडियन होटल्स प्रमुख है।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम इस इंडेक्स की जटिलताओं पर प्रकाश डालेंगे, निवेशकों के लिए इसके महत्व, घटकों और टाटा समूह के प्रमुख कंपनियों के पिछले 5 वर्ष के ग्रोथ पर चर्चा करेंगे।

Analysis Of Nifty Tata 25 Cap Index Hindi

निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स का ब्रॉडकास्ट नाम निफ़्टी टाटा 25 कैप (Nifty Tata 25 Cap) है। इस सेगमेंट में केवल टाटा समूह की टॉप 10 कंपनियां है। कंपनियों के चयन के लिए फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन को आधार बनाया गया है। इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों मे टाटा स्टील , टाटा पावर , टाटा मोटर्स , टीसीएस , टाइटन एवं इंडियन होटल्स प्रमुख है।

इसका आधार डेट 01 अप्रैल 2005 है तथा इसका आधार मूल्य 1000 होगा। निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के लिए उपलब्ध रहेगा।

Nifty Tata 25 Cap Index Companies And Weightage

निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स में टाटा स्टील , टाटा पावर , टाटा मोटर्स , टीसीएस , टाइटन एवं इंडियन होटल्स के अलावा चार और कम्पनिया शामिल है। सभी कंपनियों के नाम और निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स में उसके वेटेज का टेबल निचे प्रस्तुत किया गया है।

CompanyWeightage (%)
TCS24.53%
Tata Motors16.11%
Titan14.62%
Tata Steel11.83%
Trent8.02%
Tata Consumer6.35%
Tata Power6.15%
Indian Hotels4.73%
Tata Motors DVR2.83%
Tata Elxsi2.50%
Tata Nifty 25 index

Performance Of Tata Group stocks since February 2017

CompanyPrice as on Feb 2017Returns
Tata Motors4582.2x
Tata Motors DVR2792.4x
TCS12083.3x
Tata Steel443.7x
Tata Power844.9x
Indian Hotels1175.2x
Tata Consumer Products1427.9x
Titan4578.1x
Tata Elxsi74810.7x
Trent25015.7x

Source: ZeeBiz Research

Features of Nifty Tata Group 25% Cap Index

अगर आप टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में निवेश या ट्रेड करते हैं और आपको टाटा ग्रुप के सभी कंपनियों का डाटा स्टडी करने में मुश्किल आती है। इसी समस्या के समाधान के लिए निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स लॉंच किया गया है।

  •  यहाँ आप टाटा समूह के शेयरों के प्रदर्शन को अधिक अच्छे ढंग से समझ सकते हैं। 
  • टाटा ग्रुप के सभी शेयर का अवलोकन एक ही इंडेक्स से कर पाएंगे।
  • यह इंडेक्स टाटा समूह की कंपनियों के प्रदर्शन को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • ये इंडेक्स कैपिटल मार्केट और डेरिवेटिव सेगमेंट दोनों में ट्रेडिंग सिस्टम पर उपलब्ध होंगे।
  • निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के लिए उपलब्ध रहेगा।

अभी तो इसमे ट्रेडिंग नही हो सकती है क्यूकी अभी ये मार्केट मे आया नही है लेकिन जल्दी ही इसके ETF आ जाएगा वहा से आप खरीद सकते है। और बेच सकते है। अगर आपके पास बहुत ज्यादा पैसा नही है की सारे टाटा के share मे invest सके तो यहा से आप छोटे amount से इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते है। और सारे Tata के शेर मे निवेश हो जाएगा जो भी इस इंडेक्स मे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *