Delisting News: इस कंपनी ने किया डीलिस्टिंग का एलान, जानिए सबकुछ

Sharing Is Caring

Finolex Cables Ltd ने तिमाही नतीजों का एलान किया है. कंपनी का मुनाफा घटा है. कारोबारी साल 2022-23 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में मुनाफा गिरा है. ये 154 करोड़ रुपये से गिरकर 151 करोड़ रुपये पर आ गया है. आय 1150 करोड़ से बढ़कर 1222 करोड़ रुपये हो गया है.EBITDA यानि कामकाजी मुनाफा 146 करोड़ से घटकर 135 करोड़ रुपये पर आ गया है. EBITDA मार्जिन 12.7% से घटकर 11.1% पर आ गए है.

तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी के शेयर की डीलिस्टिंग का एलान हो गया है. शेयर 7 फीसदी गिरकर 1070 रुपये के नीचे आ गया है. दो महीने में शेयर 2 फीसदी गिरा है. एक साल में शेयर 100 फीसदी बढ़ा है.

कंपनी का शेयर Luxembourg Stock Exchange से डीलिस्ट होगी. आसान शब्दों में कहें तो कंपनी का शेयर एक्सचेंज से हटाने की प्रक्रिया डीलिस्टिंग कहलाती है.यानी डीलिस्ट के बाद शेयर एक्सचेंज में ट्रेड नहीं हो सकता.डीलिस्टिंग कंपनी मैनेजमेंट की मर्जी या नियमों की अनदेखी करने पर हो सकती है.

हालांकि, कंपनी GDR यानी ग्लोबल डिपॉज़िटरी रिसीट को डीलिस्ट करा रही है. एक से अधिक देशों में कंपनी लिस्ट कराने के लिए GDR इश्यू किया जाता है.

जब कोई कंपनी डीलिस्ट होती है, तब भी निवेशकों के पास उसके शेयर होते हैं। हालाँकि, वे अब इन्हें एक्सचेंज पर नहीं बेच पाएंगे। इसके बजाय, उन्हें ओवर द काउंटर (ओटीसी) ऐसा करना होगा ।

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *