चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा तो मालामाल बना देंगे ये 5 शेयर Chandrayaan 3 Related stocks

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाल ही मे भारत ने चंद्रयान 3 मिशन के तहत चाँद पे कदम रखा और और वहा भारत का परचम लहराया तो सफलतापूर्वक ये mission चल रहा है। तो अगर आप भी चंद्रयान का हिस्सा बनना चाहते है तो चंद्रयान ये relented ये share मे आप निवेश कर सकते है जो की चंद्रयान का हिस्सा है।

Stocks Related To Chandrayaan 3: भारत के अंतरिक्ष मिशन में शामिल होने के चलते चंद्रयान-3 से जुड़ी अलग अलग कंपनियों के शेयर बाजार में उछाल आ रहा है। लार्सन एंड टर्बो, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स, सेन्टम इलेक्ट्रॉनिक्स और वालचंदनागर इंडस्ट्रीज़ जैसी कंपनियां इस मिशन से जुड़ी हुई हैं। अगर मिशन सफल रहा तो इससे इन्वेस्टमेंट के नए रास्ते खुल सकते हैं।

5 Best Chandrayaan 3 related stocks

चंद्रयान-3 के इस सफर में इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के अलावा कई कंपनियों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। मिशन सफल रहा तो इस कंपनियों के शेयरों में बंपर उछाल आने की संभावना है। ऐसे निवेशक जिन्होंने इन कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है। वह मालामाल हो सकते हैं। इन शेयरों में पिछले कुछ समय से लगातार तेजी भी देखने को मिल रही है। अगर चंद्रमा पर भारत के अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो जाती है तो इससे देश की प्राइवेट स्पेस कंपनियों के लिए नए इनवेस्टमेंट के रास्ते और मौके खुल जाएंगे। आइए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी 5 कंपनियां हैं जो इस मिशन से जुड़ी हुई हैं।

लार्सन एंड टर्बो/Larsen and Toubro Ltd

चंद्रयान 3 के लिए एलएंडटी की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी ने स्पेस हार्डवेयर और बूस्टर सेग्मेंट्स तैयार किए हैं। कंपनी ने अम्बिलिकल प्लेट प्रोवाइड कराने के साथ लॉन्च व्हीकल के सिस्टम इंटीग्रेशन में भी मदद की है। आज Larsen and Toubro Ltd के शेयरों में सुबह से तेजी देखने को मिल रही है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स-Bharat Heavy Electricals Ltd

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स यानी BHEL के शेयरों में भी तेजी बनी हुई है। चंद्रयान 3 मिशन के लिए BHEL ने इसरो को बैटरी सप्लाई की है। कंपनी के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर आज 105.05 रुपये के स्तर पर करोबार कर रहे हैं। पिछले 6 महीनों में शेयर 42.05 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स-Hindustan Aeronautics Ltd

चंद्रयान 3 के निर्माण के लिए कई जरूरी कंपोनेंट्स हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स ने उपलब्ध कराए हैं। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के शेयरों में भी आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में आज 27 अंकों से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर अभी 3900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेन्टम इलेक्ट्रॉनिक्स-Centum Electronics Ltd.

सेन्टम इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अभी तक करीब 500 कंपोनेट्स अलग-अलग अंतरिक्ष मिशन के लिए उपलब्ध कराए हैं। सेन्टम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में पिछले पांच दिनों में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। शेयर अभी 1733 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

वालचंदनागर इंडस्ट्रीज़- Walchandnagar Industries

वालचंदनागर इंडस्ट्रीज़ (Walchandnagar Industries) के शेयर पिछले एक महीने में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। हालांकि आज शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वालचंदनागर इंडस्ट्रीज़ ने भी इसरो को कई जरूरी कंपोनेट्स उपलब्ध कराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *