Budget 2024 : वित्त मंत्री के एक एलान से इन स्टॉक्स में आ गया तगड़ा उछाल

Sharing Is Caring

संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कारोबारी साल 2025 के लिए अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश कर दिया है. वैसे तो सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण (Budget Speech) में कई बड़े एलान किए लेकिन इनमें से एक एलान ऐसा था, जिसका असर कुछ शेयरों (Share News) पर पड़ा.

2 करोड़ नए घर बनाने का वादा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को अगले पांच सालों में 2 करोड़ नए घर बनाने का वादा किया है. इस घोषणा के बाद हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के शेयरों में तेजी आ गई है. मालूम हो कि यह सरकरी कंपनी हाउसिंग और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर

हुडको के शेयर (HUDCO Share Price) 7.4 फीसदी बढ़कर 185.10 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है. स्टॉक फिलहाल अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर, 40.4 रुपए से लगभग 5 गुना ऊपर है. उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में सरकार के पास HUDCO की 75 फीसदी हिस्सेदारी है.

नई आवास योजना का एलान

वित्त मंत्री की तरफ से अपने भाषण में किए गए घोषित ये 2 करोड़ नए घर पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) ग्रामीण के तहत बनाए जाएंगे. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार भारत की मध्यम वर्ग की आबादी के लिए एक नई आवास योजना शुरू करेगी.

NBCC के शेयर में भी उछाल

इस घोषणा के बाद एनबीसीसी के स्टॉक (NBCC Share Price) में भी तेजी देखी गई है. ये कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग्स के लिए निर्माण और इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है. इस घोषणा के बाद एनबीसीसी के शेयर 5.5 फीसदी बढ़कर 136.7 रुपए प्रति शेयर पर हैं.

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *