अब 5 लोग एक ही UPI अकाउंट से कर सकेंगे पेमेंट! जानिए सरकार का नया UPI सर्किल फीचर

सरकार ने नया UPI सर्किल फीचर लॉन्च किया है, जिससे एक UPI अकाउंट से 5 लोग पेमेंट कर सकेंगे। जानिए कैसे इस सुविधा का लाभ उठाकर डिजिटल पेमेंट को बनाएं और भी आसान और सुरक्षित।

Sharing Is Caring

अब आप एक ही UPI ID का इस्तेमाल कई मोबाइल डिवाइसेज पर कर सकते हैं। सरकार ने UPI ऐप में एक नया फीचर ‘UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस’ लॉन्च किया है।

इस सुविधा के जरिए आप अपने UPI ऐप में एक या उससे ज्यादा लोगों को जोड़ सकते हैं, जो आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर सकेंगे।

इस सुविधा के तहत अधिकतम 15,000 रुपये तक का लेन-देन किया जा सकता है।

उदाहरण के जरिए समझें: अगर आप माता-पिता हैं और अपने बच्चे की कॉलेज फीस और अन्य खर्चे उठाते हैं, या आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं,

जो डिजिटल पेमेंट में सहज नहीं हैं, या आप एक व्यस्त व्यक्ति हैं, जो घरेलू खर्चों की जिम्मेदारी किसी और को सौंपना चाहता है, या फिर आप एक बिजनेस ओनर हैं,

जो अपने कर्मचारियों को नगद राशि नहीं देना चाहते हैं, तो UPI सर्किल आपके लिए एक उपयोगी समाधान हो सकता है।

UPI सर्किल के माध्यम से, आप अपने बैंक खाते का सीमित एक्सेस किसी अन्य व्यक्ति को दे सकते हैं। आप जिसे UPI सर्किल में जोड़ते हैं, वह सेकेंडरी यूजर होगा और आप प्राइमरी यूजर।

UPI सर्किल क्या है?

UPI सर्किल एक डिजिटल समाधान है, जिसमें प्राइमरी यूजर अपने UPI अकाउंट से किसी व्यक्ति को तय सीमा के साथ ट्रांजैक्शन की अनुमति देता है।

फुल और पार्शियल डेलिगेशन क्या है?

फुल डेलीगेशन: प्राइमरी यूजर अपने सभी सेकेंडरी यूजर्स को एक निश्चित सीमा तक ट्रांजैक्शन करने की अनुमति देता है। UPI सर्किल में इसकी अधिकतम सीमा 15,000 रुपये है। हालांकि, एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये तक का ही ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

पार्शियल डेलिगेशन: इसमें प्राइमरी यूजर अपने सेकेंडरी यूजर्स को पेमेंट प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देता है, लेकिन पेमेंट तभी पूरा होता है जब प्राइमरी यूजर UPI PIN डालता है। इसमें भी पेमेंट की अधिकतम सीमा 15,000 रुपये है।

कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब:

UPI सर्किल का उपयोग कौन कर सकता है?

प्राइमरी यूजर, जिसके पास बैंक और UPI अकाउंट है, UPI सर्किल बना सकता है और इसमें जुड़े लोग UPI पेमेंट कर सकते हैं।

UPI सर्किल का क्या फायदा है?

इस सुविधा से विभिन्न स्थानों पर रहने वाले लोग एक ही अकाउंट से UPI पेमेंट कर सकते हैं। यह इमरजेंसी या बैंक अकाउंट न होने की स्थिति में विशेष रूप से उपयोगी है।

ऑथराइजेशन कंट्रोल कैसे काम करता है?

प्राइमरी यूजर के पास सभी सेकेंडरी यूजर्स पर पूरा नियंत्रण होगा, और उसकी अनुमति के बिना कोई भी सेकेंडरी यूजर पेमेंट नहीं कर पाएगा।

UPI सर्किल का उपयोग करने के लिए सेकेंडरी यूजर के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी है?

नहीं, यह सुविधा उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है।

क्या सेकेंडरी यूजर इस सुविधा से सभी प्रकार का पेमेंट कर सकता है?

नहीं, सेकेंडरी यूजर केवल मर्चेंट और पर्सनल ट्रांजैक्शन कर सकता है। UPI सर्किल के जरिए ऑटो-पे या लाइट ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकता।

क्या अलग-अलग सेकेंडरी यूजर्स के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट सेट की जा सकती है?

हां, प्राइमरी यूजर के रूप में आप प्रत्येक सेकेंडरी यूजर के लिए अलग-अलग पेमेंट लिमिट सेट कर सकते हैं।

क्या यह सभी UPI ऐप्स पर उपलब्ध है?

हां, यह सुविधा सभी UPI ऐप्स के लिए लागू है। यदि आपके ऐप में यह फीचर अभी नहीं है, तो जल्द ही अपडेट हो जाएगा।

Sharing Is Caring
Roshan Porwal
Roshan Porwal

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 157

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *