Share News: कंपनी को सरकार से मिला 170 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयर पर पड़ सकता है सीधा असर

Sharing Is Caring

टीटागढ़ रेल (Titagarh Rail) को रक्षा मंत्रालय से 250 स्पेशल वैगन के मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का ऑर्डर मिला है. ऑर्डर की वैल्यू लगभग 170 करोड़ रुपए है. कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के 12 महीने बाद शुरू होगा और 36 महीने में पूरा होगा.

पिछले महीने कोलकाता स्थित कंपनी ने केलवे कंपोनेंट और सबसिस्टम बिजनेस के लिए दिल्ली के एम्बर ग्रुप (Amber Group) के साथ मिलकर काम किया. इस खबर के बाद सोमवार को बाजार के खुलते ही टीटागढ़ रेल के शेयरों (Titagarh Rail Share Price) में एक्शन दिख सकता है. आगे जानिए शेयर की कीमत कितनी है.

टीटागढ़ रेल का शेयर शुक्रवार को NSE पर 0.53 फीसदी की उछाल के साथ 953.70 रुपए पर बंद हुआ था. 1 महीने में इसमें 11.60 फीसदी गिरावट आई है जबकि पिछले 6 महीनों में यह 44.13 फीसदी बढ़ा है. 1 साल में यह स्टॉक 104.04 फीसदी उछला है. कंपनी का मार्केट कैप 12,881.55 करोड़ रुपए है.

कंपनियों ने भारत और यूरोप दोनों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (Special Purpose Vehicle, SPV) का गठन किया.

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया था कि यह डील यूरोप में उनके लिए नए अवसर पैदा करने के लिए बनाई गई है. भारत और यूरोपीय संघ (EU) में सबसिस्टम और ट्रेन इंटीरियर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *