₹20,000 सैलरी में क्‍या खर्च करें, क्‍या बचाएं? आप भी कम सैलरी के चक्‍कर में नहीं करते निवेश, तो जान लें बचत-निवेश का ये तरीका

Sharing Is Caring

अगर आप हर महीने 20,000 रुपए भी कमाते हैं, तो भी हर महीने 4,000 रुपए तक बचा सकते हैं और 1 करोड़ से ज्‍यादा रकम भी जोड़ सकते हैं. जानिए इसके लिए आपको क्‍या करना होगा.

आमतौर पर निवेश शब्‍द सुनकर ऐसा लगता है कि मानो आपसे लाखों रुपए खर्च करने के लिए कहा जा रहा है. लेकिन निवेश आप 500 रुपए से भी शुरू कर सकते हैं. फाइनेंशियल रूल कहता है कि हर व्‍यक्ति को अपनी आमदनी में से कम से कम 20 फीसदी बचाकर हर हाल में निवेश करना चाहिए. लेकिन जिन लोगों की आमदनी कम होती है, आमतौर पर उनका तर्क होता है कि इतनी कम सैलरी में हम क्‍या निवेश करें और अगर छोटा अमाउंट निवेश कर भी दें तो ज्‍यादा से ज्‍यादा कितनी रकम जोड़ पाएंगे.

अगर आप हर महीने 20,000 रुपए भी कमाते हैं, तो भी 20 फीसदी के रूल के हिसाब से हर महीने 4,000 रुपए तक बचा सकते हैं और 1 करोड़ से ज्‍यादा रकम भी जोड़ सकते हैं. 20,000 की सैलरी में 4,000 रुपए बचाने के लिए आपको अपने खर्चों में कुछ कटौती जरूर करनी पड़ेगी, लेकिन इससे आप अपना भविष्‍य आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं. जानिए कैसे-

SIP से बनेगा 1 करोड़ से ज्‍यादा का फंड

वैसे तो आजकल निवेश के कई ऑप्‍शन हैं, लेकिन SIP को निवेश का बेहतर जरिया माना जाता है. मार्केट लिंक्‍ड होने के बावजूद एसआईपी को निवेश का बेहतर जरिया माना जाता है. एसआईपी के जरिए म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश किया जाता है. पिछले कुछ सालों में एसआईपी में औसतन 12 फीसदी तक का रिटर्न देखा गया है. एसआईपी में कंपाउंडिंग इंटरेस्‍ट का फायदा मिलता है. अगर एसआईपी में लंबे समय तक निवेश किया जाए, तो काफी अच्‍छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

अगर आप हर महीने 4,000 रुपए एसआईपी में करीब 30 सालों के लिए निवेश करते हैं, तो 30 सालों में आप कुल 14,40,000 रुपए का निवेश करेंगे और 12 फीसदी के हिसाब से 1,26,79,655 रुपए आपको ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह निवेशित रकम और ब्‍याज को मिलाकर आपको कुल 1,41,19,655 रुपए  मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे. 

वहीं अगर आप 25 साल के लिए हर महीने 4,000 रुपए निवेश करते हैं, तो 12 फीसदी के हिसाब से आपको 75,90,540 रुपए तक मिल सकते हैं. ये कैलकुलेशन एवरेज रिटर्न की है, अगर आपको इससे बेहतर रिटर्न मिला तो इससे भी ज्‍यादा फायदा हो सकता है. एसआईपी की अच्‍छी बात ये भी है कि आप अपनी आमदनी के हिसाब से कभी भी अपने निवेश को इसमें बढ़ा सकते हैं. जितना बेहतर निवेश होगा और जितने लंबे समय के लिए होगा, उतना बेहतर फायदा आप ले सकते हैं.

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *