लोन चुकाने के बाद बहुत जरूरी है NOC लेना, वरना झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

Sharing Is Caring

लोन के रिपेमेंट के बाद NOC लेना बेहद जरूरी है क्योंकि ये इस बात का प्रमाण होता कि अब आपका लोन बंद हो चुका है. इसे न लेने पर आपके तमाम काम बिगड़ सकते हैं.

loan चुकाने के बाद NOC ले:

हर किसी का सपना होता है कि उनका खुद का एक घर हो और इसी सपने को पूरा करने के लिए लोग हाउसिंग लोन का सहारा लेते हैं. लोन लेने के बाद उसे ब्‍याज समेत चुकाना भी पड़ता है. लेकिन एक बार जब आप लोन को पूरी तरह चुका दें, तो बैंक से NOC यानी No Objection सर्टिफिकेट लेना न भूलें.

NOC इस बात का प्रमाण देता है कि अब आपका लोन बंद हो चुका है. आप पर बैंक का कुछ भी बकाया नहीं है. अगर आप ये सर्टिफिकेट बैंक से किसी भी कारण लेना भूल जाते हैं तो आपको आगे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. चलिए जान लेते है No Objection सर्टिफिकेट को लेना इतना क्यों जरूरी होता है. 

बिगड़ सकता है सिबिल स्कोर

No Objection सर्टिफिकेट न लेने पर कई बार आपका लोन पूरी तरह से बंद नहीं होता और इसका सीधा असर क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है. लोन क्‍लोज न होने पर आपके क्रेडिट रिपोर्ट में लोन राशि पेंडिंग दिखाई देगी. जिससे आपके सिबिल स्कोर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है और आगे चलकर हाउसिंग लोन, पर्सनल लोन लेने में दिक्कत हो सकती है.

लग सकती है लेट फीस 

NOC न लेने की स्थिति में लेंडर को लोन के बंद होने की जानकारी नहीं हो पाती जिससे लेट फीस के साथ इंटरेस्ट जुड़ता रहता है, और आगे चलकर लोन को चुकाना और भी मुश्किल हो जाता है. कई बार लेंडर लोन की रिपेमेंट को लेकर डिटेल्स को अपडेट करना भूल जाते है जिससे आगे चलकर आप विवाद में पड़ सकते है , ऐसी स्थिति से बचने के लिए ही NOC की जरूरत होती है. 

प्रॉपर्टी के नेगोशिएशन में हो सकती है दिक्कत 

अगर आपके द्वारा लिया गया लोन किसी तरह की प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है और अगर आपके पास NOC नहीं है तो प्रॉपर्टी के नेगोशिएशन में परेशानी हो सकती है और इससे संपत्ति की बिक्री भी रुक सकती है क्योंकि संपत्ति पर देनदार के दावे का NOC के बिना आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया जा सकता है.

Sharing Is Caring
Kanchan
Kanchan

I Am Finance Content Writer Who Loves Trading and Share Information Related To Swing Trades and Indian Stocks News

Articles: 602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *